फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी ने हंसिया मारकर हत्या

Fri, 09 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में छात्र की हंसिया मार कर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र और उसके पिता के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम चटकापुर निवासी रोहित (17) पुत्र सर्वेश को बुधवार की देर शाम खेत से वापस आते समय गांव निवासी राम सच्चे पुत्र रामवीर ने हंसिया से गोद कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में उसे फर्रुखाबाद  स्थित डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के विषय में मृतक चाचा राजीव ने बताया कि उसका भतीजा रोहित व राम सच्चे दोनों ही जनता इंटर कालेज नगला भूपतिपुर में कक्षा 11 के छात्र थे। दोनों के बीच पांच छह दिन पूर्व विवाद हो गया था। बुधवार की शाम उसका भतीजा खेत पर चारा लेने गया था। वहीं पर उसका राम सच्चे के साथ विवाद हो गया। उसी में उसने उस पर हंसिया से प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन


उसके एक बहन है। उसके पिता सर्वेश कुमार ने राम सच्चे और उसके पिता के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ग्रामीणों के मानें तो प्रेम प्रसंग की वजह से ही छात्र की हत्या की गई है। दोनों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। यह घटना उसी का कारण है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें