फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता रैली

Sat, 10 Oct 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालयोें की ओर से छात्राओं ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली। महाविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को महिला सुरक्षा विषयक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समाज शास्त्र विभागाध्यक्ष नीता आर्या के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर से दोपहर दो बजे रैली शुरू हुई । रैली को प्राचार्या डा. निर्मला यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


 जागरूकता रैली में बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिला सुरक्षा विषय से संबंधित अनेक स्लोगन, पोस्टर आदि छात्राओं द्वारा तैयार किए गए जिनका रैली में प्रदर्शन करते हुए शहर के  बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा से एमजी रोड होते हुए वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुई।  इस कार्यक्रम में  डा. रानी भटनागर, डा. मीरा रानी रावत, डा. उमा रानी श्रीवास्तव, साधना शुक्ला आदि रैली में शामिल रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें