फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंडीला के जिला बनने तक जारी रहेगी लड़ाई: शैलेष

विज्ञापन
फोटो-25- पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। संडीला को जिला बनाने की मांग सन 1976 से चल रही है। संडीला जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा भी 25 साल से इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। संघर्ष मोर्चा इस लड़ाई को तब तक जारी रखेगा जब तक इस दिशा में सरकार कोई निर्णय लेती। यह बात शुक्रवार को संषर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 साल के संघर्ष के दौरान वह और मोर्चे के सदस्य सैकड़ों बार धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर चुके हैं। गिरफ्तारी भी दे चुके हैं। जिले में, लखनऊ में विधानसभा एवं राजभवन के सामने भी प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन संडीला को जिला बनाने के मसले पर सरकारें उदासीनता बरतती रहीं।
कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के समय की तहसील पूरी तरह से शहर व जिले के रूप में विकसित हो चुकी है, लेकिन इसे जिला नहीं बनाया गया। बताया कि शुक्रवार को उन्होंने पुन: मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संडीला को जिला बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया है कि पूर्व में भी कई बार संडीला को जिला घोषित किए जाने की तैयारी हुई, लेकिन राजनैतिक अड़ंगेबाजी के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी। कहा कि अगर जल्द ही सरकार इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लेती है तो वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें