फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झगड़ा बंद, अब फिर लुटाएंगे एक दूसरे पर प्यार

Wed, 14 Feb 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वैलेंटाइन सप्ताह के सात दिवस जोड़ों के लिए यादगार साबित हुए। आपसी मतभेद में हमेशा के लिए एक दूसरे से अगल होने आए जोड़ों ने जज के सामने प्यार की तहरीर लिख डाली। उनके बीच के गिले-शिकवे मिटे तो साथ जीने का वादा कर एक साथ घर लौट गए।
विज्ञापन


प्रेम का सप्ताह हर वर्ष सात फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में तैनात परामर्शदाता राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रेम के सप्ताह में दो जोड़ों ने साथ रहने की सहमति जताई है। मामूली मनमुटाव के चलते करीब दो वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। परिवार न्यायालय प्रथम में तैनात परामर्शदात्री रेनू सिंह ने बताया कि दो जोड़ों ने इस सप्ताह में साथ रहने की सहमति जताई है, इसमें एक जोड़े का झगड़ा करीब तीन वर्षों व एक का डेढ़ वर्ष से चल रहा था।
परिवार न्यायालय द्वितीय में तैनात परामर्शदाता अमित बाजपेई ने बताया कि चार जोड़ों के बीच सुलह समझौता कराया गया है। मामूली कहासुनी के बाद मामला कोर्ट की दहलीज तक आ गया था, यहां आपसी मतभेद मिटाकर साथ जाने को तैयार हो गए है।
विज्ञापन

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पांच जोड़ों ने साथ रहने का फैसला लिया है। यहां तैनात मध्यस्थ आलोक द्विवेदी ने बताया कि आपसी झगड़े के चलते अभी तक अलग-अलग थे। सामने बैठाकर एक दूसरे की बात कराई गई। गिले-शिकवे भुलाकर साथ में रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें