फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बैटरी वाली झालरों से रोशन होगा रोशनी का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की विद्युत झालरें सज गई हैं। इस बार बिजली की पारंपरिक लड़ियों की जगह बैटरी चलित झालरों ने ले ली है। शहर के बाजारों में इन आधुनिक झालरों की मांग बनी हुई है। बिना बिजली के घंटों तक जगमगाने वाली ये झालरें लोगों की पहली पसंद हैं। बल्ब झालरों की जगह अब एलईडी लाइट वाली झालरों का रुझान बढ़ चुका है।
विज्ञापन

बाजार में 45 से अधिक प्रकार की झालरें उपलब्ध हैं। एलईडी झालरें 10 से 90 मीटर तक की लंबाई में मिलती हैं। ग्राहक 40 मीटर लंबी आठ एमएम की एलईडी बल्ब की झालर खूब पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 140 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक है। पारंपरिक पट्टे वाली झालर के स्थान पर मोटी एलईडी की लड़ी भी आई है। इसकी कीमत 400 रुपये से शुरू हो रही है।





झालरों के थोक व्यापारी खुशबूद्दीन ने बताया कि बैटरी से जलने वाली झालरें लोगों को बहुत लुभा रही हैं। इन्हें छोटे कमरों, मंदिरों और दरवाजों के आसपास लगाने में सुविधा रहती है। बिजली की तारों के बिना इनका इस्तेमाल आसान है। बिजली से चलने वाली झालरों में भी कई बनावट मौजूद हैं। कुछ झालरों में एक से अधिक रंगों की रोशनी के साथ चमकने की सुविधा भी है।
विज्ञापन


रिमोट से चलेगी एलईडी, बदलेगी रंग और डिजाइन
बाजार में कई तरह की एलईडी लाइट उपलब्ध हैं। इनमें रिमोट से संचालित होने वाली रंग-बिरंगी एलईडी लाइट लोगों को आकर्षित कर रही है। इसकी खासियत है कि इसे रिमोट की मदद से आसानी से जलाया और बुझाया जा सकता है। साथ ही, जरूरत के अनुसार लाइट के रंग बदलने और अलग-अलग डिजाइन दिखाने की सुविधा भी मिलती है। इससे एक ही लाइट में कई रंगों का आनंद लिया जा सकता है। बाजार में इसकी कीमत 150 रुपये से शुरू हो रही है।
फोटो- 35- व्यापारी सुधीर मिश्रा। संवाद

इस बार ग्राहकों की मांग पर दिल्ली व आसपास के अन्य शहरों से झालरें लाए हैं। झालरों की कीमत 40 रुपये से लेकर 350 रुपये तक हैं। इनमें कई प्रकार की डिजाइन और आकर्षक बनावट लोगों को खूब पसंद आ रही है। जैल वायर झालर भी खूब बिक रही है।-सुधीर मिश्रा, व्यापारी
फोटो- 36- व्यापारी खुशबुद्दीन। संवाद
दिवाली पर बिक्री के लिए छोटे बल्बों की झालरों से लेकर उच्चतम क्वालिटी की रिमोट से चलने वाली मल्टी कलर झालरें भी मंगवाई गई है। डिजिटल झरना, मल्टी कलर ट्यूब रनिंग झालर जबकि एलईडी लाइट की सबसे ज्यादा डिमांड है।-खुशबुद्दीन, थोक व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें