फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंघ की कार्यकारिणी गठित

Sun, 27 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वाहन चालक महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन होने के बाद रविवार को प्रांतीय पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों को बधाई दी गई और कर्मचारी हित में काम करने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में आयोजित राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया की गई। प्रांतीय महामंत्री चंद्रिका प्रसाद गुप्ता सहित मंत्री शाहिद अली, संगठन मंत्री रामशंकर यादव, मिठाई लाल, तेजकुमार चौहान, विनोद पांडेय की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ।

इसमें संरक्षक पद पर पीडब्ल्यूडी के उमेश दीक्षित, अध्यक्ष पद पर स्वास्थ्य विभाग के अमलेंद्र कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष पद पर विकास विभाग के राम नरेश यादव, महामंत्री पद पर लोक निर्माण विभाग के महेश प्रसाद, उपमहामंत्री पद पर लोक निर्माण विभाग के जितेंद्र नाथ दुबे।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर कलक्ट्रेट के शिवराज, संगठन मंत्री पद पर कृषि विभाग के हमीद खां, क्षेत्रीय मंत्री पद पर विकास विभाग के रमेश, प्रचार मंत्री पद पर सलीम अहमद व स्वास्थ्य विभाग के कुलदीप, संयुक्त मंत्री पद पर स्वास्थ्य विभाग के अवधेश कुमार सिंह व संप्रेक्षक पद पर स्वास्थ्य विभाग के विमल द्विवेदी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें