कौमी एकता सम्मेलन को लेकर चल रही तैयारियों को सांसद
नरेश अग्रवाल ने रविवार को जायजा लिया और इस बाबत निर्देश दिए। कौमी एकता
सम्मेलन में उपराष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल भी शिरकत करेंगे। जिसके लिए
सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए है।
सांसद नरेश अग्रवाल के जन्म
दिवस अबकी कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सम्मेलन
का एक अक्तूूबर को आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत जीआईसी परिसर में जनसभा
होगी। जिसको देश के उपराष्ट्रपति हामिद अली अंसारी, प्रदेश के गवर्नर राम
नईक, सांसद राम गोपाल यादव सहित कई लोग संबोधित करेंगे।
सांसद ने रविवार को
जिले में पहुंचने पर सभा स्थल का जायजा लिया। जहां पर वीआईपी व अन्य लोगों
के आवागमन के विषय में जानकारी ली। इसके अलावा उन्हाेंने पुलिस लाइन में
बन रहे हैलीपैड को भी देखा। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश
दिए। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, पूर्व
पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, एसपी बीसी दुबे समेत कई लोग मौजूद थे।