फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के धनसिंहपुरवा निवासी अधेड़ का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई का कहना है कि बाढ़ में फसल डूब जाने से परेशान होकर अधेड़ ने खुदकुशी की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पत्नी की बीमारी से परेशान होकर जान दी है।
विज्ञापन

धनसिंहपुरवा निवासी कश्मीर यादव (48) खेती करते थे। पत्नी सुमन देवी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे कश्मीर खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद लगभग दस बजे कुछ ग्रामीणों ने कश्मीर का शव गांव के पास स्थित बेरी के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के भाई जयसिंह के मुताबिक कश्मीर के पास डेढ़ बीघा भूमि है। इसमें उसने धान की फसल लगाई थी। बाढ़ की वजह से फसल खराब हो गई। इसके अलावा उसकी पत्नी सुमन भी बीमार रहती है। पत्नी की बीमारी और फसल खराब होने की वजह से वह 15 दिन से अवसाद में थे। इस कारण खुदकुशी कर ली। प्रशिक्षु सीओ हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम बिलग्राम एनराम ने बताया कि फसल खराब होने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात गलत है। पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की बात ग्रामीणों ने भी बताई है। बाढ़ में खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। इसके आधार पर मुआवजा भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें