फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और जीवन कृतित्व को दर्शाया

विज्ञापन
फोटो-25- जिला पंचायत परिसर में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बव्वन सा
विज्ञापन
हरदोई। प्रदर्शनी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और जीवन कृतित्व को दर्शाया गया। भाजपा की तरफ से जिला पंचायत में लगाई गई प्रदर्शनी में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष और उनके कार्यों को देखा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया। कहा कि भारत रत्न अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। युवाओं और कार्यकर्ताओं को उनके जीवन संघर्ष, विचारधारा और देश हित में किए गए कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। अटल जी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा को मजबूत किया जो आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार अटल जी के सपनों के भारत का निर्माण कर रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, महामंत्री रीना गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुदित वाजपेई, अजीत उपाध्याय, मुनि मिश्रा, शुभम लोहिया, अंकित पांडे, प्रियंका सिंह, शोभना सिंह, कपिल मोहन गुप्ता, आयुष सिंह, गौरव ठाकुर और आदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें