हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को शेखर कालोनी स्थित कार्यालय में हुई। इसमें गुणवत्ता परक शिक्षा देने और शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई गई।
मुख्य अतिथि बीएसए डा. मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने कहा कि वह नौनिहालों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करें। शत प्रतिशत नामांकन व बच्चों की उपस्थिति के लिए भी प्रयास करें।
जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने बीएसए से शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। उन्होंने शिक्षकों को वेतन माह की पहली तारीख को उनके खातों में भेजे जाने की मांग की। बीएसए ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। संघ के प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने प्रांत स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में मिली उपलब्धियां गिनाई।
इस अवसर संतोष अग्निहोत्री, उदय शंकर मिश्र, ललित शुक्ला, वरिष्ठ अध्यक्ष धीरज अस्थाना, सुनीता सिंह, मंजू वर्मा, शकील अहमद, अनंत कुमार, आदित्य शर्मा, महेश वर्मा, पंकज वर्मा, श्याम किशोर व राघवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
इनके ठेंगे पर कानून
जब शिक्षक खुद ही कानून का पालन नहीं करते तो बच्चों को क्या शिक्षा देते होंगे। मंगलवार को शेखर कालोनी में हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के सम्मेलन में संघ के जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा खुला रिवाल्वर लगाए टहलते रहे। वैसे भी खुला रिवाल्वर लगाना कानून का उल्लंघन है फिर जिले में धारा 144 भी लागू है। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावा बीएसए डा. मसीहुज्जमा सिद्दीकी भी मौजूद थे लेकिन किसी ने शिक्षक वर्मा को न टोका तक नहीं।