फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मार्च तक पूरा होना था बिजली की मरम्मत का काम... अब भी करा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी न हो इसको लेकर विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने रणनीति तो अच्छी बनाई थी लेकिन मातहतों ने झटका दे दिया। फरवरी में निगम ने रख रखाव माह मनाया लेकिन अभी तक मरम्मत के कार्य हो रहे हैं। काम कराने के लिए भीषण गर्मी में तीन से चार घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन



फरवरी में मनाए गए रख-रखाव माह के दौरान बिजली लाइनों, उपकेंद्रों के उपकरणों का रख-रखाव कराया गया था। लाइन पर काम होने के कारण बिजली कटौती भी की गई। उस समय सर्दी का मौसम होने के कारण उपभोक्ताओं को समस्या नहीं हुई। उपभोक्ताओं का मानना था कि अभी मरम्मत का कार्य होने से गर्मी में राहत रहेगी। बावजूद इसके निगम मरम्मत का कार्य अब भी करा रहा है। इसके लिए तीन से चार घंटे तक आपूर्ति बंद कर दी जाती है।
बुधवार को विद्युत उपकेंद्र महोलिया शिवपार की आपूर्ति सुबह साढ़े 10 से 12 बजे तक बिजली लाइन की मरम्मत के कारण बाधित रही। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े सात हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा से जुड़े खदरा फीडर की आपूर्ति दोपहर ढाई से पांच बजे तक बाधित रही। लालपालपुर फीडर में सुबह पौने 10 से पौने दो बजे तक कटौती कर दी गई। इसके बाद फॉल्ट आ गया जिस कारण पांच बजे बिजली शुरू हो सकी। भीषण गर्मी में कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि जहां पर जरूरत पड़ रही है वहां पर काम कराया जाता है। प्रयास है कि बिजली आपूर्ति कम से कम समय के लिए बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें