फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात में भी राहत नहीं, न्यूनतम तापमान में उछाल जारी

विज्ञापन
फोटो-09- धूप में बच्चों के साथ छाता लेकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने अब दिन के साथ-साथ रातों का चैन भी छीन लिया है। सूर्यदेव के तल्ख तेवरों के बीच न्यूनतम तापमान में हुए उछाल ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है जिससे रातें भी तप रही हैं।
विज्ञापन




जिले में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर होने तक मुख्य बाजारों और सड़कों पर बहुत कम भीड़ देखने को मिल रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और लू के थपेड़ों के कारण बदन झुलसने जैसी स्थिति पैदा हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं,वह भी पूरी तरह से चेहरे और बदन ढककर निकलने को मजबूर हैं। वैसे तो सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट से राहत मिल जाती थी लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से रातें भी गर्म हो गई हैं।
शाम को चलने वाली पछुआ हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं। आर्द्रता का स्तर शाम को घटकर 18 प्रतिशत तक रह जाने से शुष्क हवाओं ने लोगों को उसम से बेहाल कर दिया है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में मामूली कमी हुई है लेकिन न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हो गई है। आने वाले दिनों में अभी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें