फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवा दल ने चुनाव के लिए कसी कमर

Sat, 16 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
indian national congress - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर विधानसभा चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर लोगों को जोड़ने की अपील की। कहा कि मजबूत संगठन होने पर पार्टी को बेहतर जीत दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन


नघेटा रोड स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में जिला मुख्य संगठक राम गोपाल दीक्षित ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें। 17 अप्रैल को सभी वर्दी पहनकर लखनऊ पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

हरियावां ब्लाक प्रभारी श्याम करन सिंह ने कहा कि हर वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करें। अनुसूचित जाति विभाग जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी का मुख्य संगठन है, इसके बिना कांग्रेस पार्टी अधूरी है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष उर्मिला वर्मा ने कहा कि सेवादल बहुत ही जुझारू संगठन है। जिला प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशों पर 17, 20 व 21 अप्रैल को हर फ्रंटल के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस मौके पर लालाराम, दिनेश राठौर, बबलू, ममता पाल, कमल वर्मा, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें