फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से शराबी ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के भरखनी में झगड़े की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। चर्चा है कि शराब के नशे में एक युवक ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पूर्व प्रधान का उसके बड़े भाई जुगुल किशोर से निकास को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व प्रधान का बड़ा भाई शराब का आदी है। शनिवार रात लगभग नौ बजे दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। इसकी सूचना पूर्व प्रधान ने यूपी 112 पर दी। मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम दोनों पक्षों से जानकारी करने लगी।
इसी दौरान पूर्व प्रधान के भाई ने सिपाही अमन पर हमला कर दिया। सिपाही के साथ मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि सिपाही की वर्दी फाड़ने और मारपीट की बात गलत है। आरोपी ने हंगामा किया था। शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें