फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्ते ने हमला कर मुंह नोचा

विज्ञापन
हरदोई में कुत्ते के हमले से घायल छात्रा जीनत। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बुधवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा पर कुत्ते ने हमला कर मुंह नोच लिया। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पांच दिन में कुत्ते के हमले से छात्रा के घायल होने की ये दूसरी घटना है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी जीनत (6) पुत्री निजामुद्दीन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया। छात्रा ने शोर मचाया तो उधर से निकल रहे ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया। आनन फानन ही छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। गत शनिवार को मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुर्की में कहकशा (10) पुत्री नसीम पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया था। उसका उपचार लखनऊ में चल रहा है। सीवीओ डा. जेएन पांडेय ने बताया कि आम तौर पर कुत्तों का स्वभाव परिवर्तन गर्मी के मौसम में होता है। अभी ऐसा मौसम नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पशु चिकित्सक को संबंधित गांव भेजकर जानकारी कराई जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि किसी भी व्यक्ति को अगर कुत्ता काटे तो सीधे चिकित्सक से इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें