फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहों को डीएम ने चेताया

Wed, 05 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने लंबित प्रार्थना पत्रों पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी देते हुए कहा कि आश्चर्य की बात है कि एक महीने में भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी भी दी। उधर, संडीला में अपर आयुक्त ने लोगों की शिकायतें सुन अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


शाहाबाद में तहसील दिवस में डीएम ने कहा कि शिकायत मिली है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साबुन, तेल, मंजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह से कई विद्यालय की रसोइयों ने शिकायत की है कि उन्हें साफ सुथरा गेहूं, चावल नहीं दिया जा रहा।

इस पर डीएम ने कहा कि बीएसए व खंड शिक्षाधिकारियों को भ्रमण कर शिकायतों का निस्तारण कराना चाहिए। उन्होंने डीपीओ प्रकाश कुमार को निर्देश दिए कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों के  संबंध में आए प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करें। डीएम ने खराब ट्रांसफार्मर के संबंध में बिजली विभाग के अफसरों को, भूमि संबंधी विवाद में राजस्व अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन


इस दौरान तहसील दिवस में 126 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 20 का मौके पर निस्तारण कर शेष का जल्द निस्तारण करने के निर्देश डीएम ने संबंधित अफसरों को दिए। इस मौैके पर एसपी उमेश कुमार सिंह, सीएमओ डा. वीके गुप्ता समेत विभिन्न विभागीय अफसर मौजूद थे।

उधर, संडीला में मंगलवार को तहसील दिवस में अपर आयुक्त न्यायिक लखनऊ सुधा वर्मा ने शिकायतें सुनीं और 15 दिन में निस्तारित करने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी रोष जताया कि बहुत सी शिकायतें 15 दिन से ज्यादा दिनों से लंबित हैं। उन्हें प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के लिए निर्देश दिए।

इस दौरान करीब 90 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर उन्होंने एसडीएम एपी सिंह, सीओ चरन सिंह, तहसीलदार आशाराम वर्मा, नायब तहसीलदार शैल कुमारी एवं तहसील स्तरीय अफसरों के साथ मिलकर शिकायतों की सुनवाई की।  कहा कि शिकायतों को संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके सुनवाई करें तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें