फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरा भरा करने को 89 साइटों में विभाजित हुआ जिला

Thu, 30 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
sdghs - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। 18 जुलाई को पौधरोपण अभियान को लेकर जिले के  वन विभाग की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। निदेशालय के निर्देश पर पौधरोपण में पूरी तरह से पारदर्शिता बरते जाने के लिए जिले को 89 साइटों में विभक्त कर टू वन प्लस का फार्मूला लागू कर दिया गया है। पौध रोपण के दौरान 267 आडीटर व 178 गवाह भी तैनात कर जिम्मेदारियां दे दी गई हैं।
विज्ञापन


विश्व रिकार्ड बनाने के लिए पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पौधों को रोपित किया जाना है। जिले में भी अभियान के तहत साढ़े 11 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है। वन विभाग के अधिकारियों की माने तो तैयारियां पूरी हैं। विभागों को भी लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा जिन स्थलों पर पौध रोपण कराया जाना है उन पर गड्ढों को भी खोदा जा चुका है। इसके अलावा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाने के लिए जिले को 89 साइटों में बांटकर पौधरोपण अभियान का खाका खींचा गया है। 

इस खाके में प्रत्येक साइट पर टू प्लस का फार्मूला रखा जाएगा। प्रत्येक साइट पर दो आडीटर जो पोस्ट ग्रेजुएट हाेंगे यानी सहायक अध्यापक और एक गवाह जो कि सरकारी कर्मी होगा उन्हें लगाया जाएगा। इसके अलावा 89 आडीटर व 89 गवाहों को रिजर्व में भी रखा गया है। सभी को बांबे की आई टीम से प्रशिक्षित किया जा चुका है। डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि जिले में वन विभाग निदेशालय के बताए गए निर्देशों के अनुसार ही कदम उठा रहा है। जरा सी चूक पर इस बार पौध रोपण को काउंट नहीं किया जाएगा ऐसे निर्देश प्रशिक्षण के दौरान भी दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया तैयारियंा पूरी हैं। गड्ढे खुदवाए जा चुके हैं। पौधों का ढुलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


आडीटरों की भी खासी जिम्मेदारी
हरदोई। डीएफओ वीके सिंह ने बताया कि इस पूरे पौधरोपण में आडीटरों की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। क्योंकि उनको एक शीट दी जाएगी जिसे पौध रोपण के बाद भरना होगा। यदि उस शीट में नियमों को ध्यान न रखा गया तो पौधरोपण होने के बाद भी उसकी गिनती नहीं की जाएगी। इसलिए नियम व शर्तो को खास तौर पर इन आडीटरों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें