फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा निरस्त कराने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी ब्लाक की ग्राम पंचायत अटरा में कोटेदार की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटा निरस्त कराने की मांग करते हुुए डीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन


राशन वितरण में अनियमितता और बीते कई माह से राशन न बांटे जाने पर अहिरोरी के अटरा गांव के लोगों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान रामदेवी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कार्ड धारकों को कोटेदार धर्मेंद्र सिंह ने कई माह से राशन नहीं बंटा है। जिसकी 30 मई को जिलाधिकारी से शिकायत की गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी फैक्स किया गया।

21 जून को हुए तहसील दिवस में भी शिकायत की गई लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार की दबंगई के चलते कोई आवाज नहीं उठा पा रहा। उन्होंने कोटा निरस्त करते हुए दूसरे व्यक्ति का चयन कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को दिया और मांग पूरी न होने पर धरना व प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर प्रगट सिंह, हरिबाबू द्विवेदी, शिव प्रसाद, शिवरानी, सत्यराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें