फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा पर किया कटाक्ष

Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम/माधौगंज/मल्लावां। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जिले में भाजपा के दो सांसद होने के बावजूद विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। वह मंगलवार को पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी मिस्बाहुद्दीन के समर्थन में बीडीसी प्रधानों एवं सभासदों के सम्मेलन बोल रहे थे।
विज्ञापन


बिलग्राम में आयोजित सभा में सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी का नाम लिए बगैर कहा कि प्रत्याशी ने उन्हें धोखा दिया है। वह अपने लिए वोट मांग रहे हैं क्योंकि जिले के विकास की उनकी ही जिम्मेदारी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव, सुरेंद्र नाथ वाजपेयी, सुभाष पाल, हबीब खां, हरिपाल सिंह यादव, शेर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

माधौगंज स्थित आदित्य सिंह बटेश्वर दयाल महाविद्यालय में आयोजित बैठक में नरेश अग्रवाल का नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख पति विवेक सिंह, नवल माहेश्वरी, पंकज वर्मा, रवी वर्मा, मोहम्मद नसीम, अखिलेश गुप्ता आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया और विनोद दीक्षित व केपी सिंह ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विज्ञापन


उधर, मल्लावां स्थित पटेल गेस्टहाउस में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी के आयोजन में सांसद नरेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाजपा सांसद एक बार भी लोक सभा में विकास के मुद्दों पर नहीं बोली और वह विकास के मुद्दों पर राज्यसभा में बात रखते हैं। संचालन प्रधान रामआसरे वर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह, खालिद खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख मदन बाबू, सोनू त्रिपाठी, सपा नेता मयंक अग्निहोत्री, कुलदीप कटियार, त्रिलोकी सिंह, अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें