फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साधकों ने दीपोत्सव में लिखा वेद पिता-गायत्री माता

विज्ञापन
फोटो-09- गायत्री महायज्ञ में दीपोत्सव पर दीप जलातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आवास विकास कॉलोनी में साधकों ने दीपोत्सव में दीयों के माध्यम से वेद पिता-गायत्री माता लिखा। दीपोत्सव से कॉलोनी का पार्क जगमगा उठा। साधकों ने गायत्री मंत्र का जप किया। समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह सत्य के मार्ग पर चले और समाज के कल्याण के लिए काम करें।
विज्ञापन

51 कुंडीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ में कलश पूजन और हवन-यज्ञ के साथ ही साधकों ने दीपोत्सव मनाया। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा, इक्कीसवीं सदी उज्जवल भविष्य, मानव में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण आदि के नारे लगाए। गायत्री तपाेवन हरिद्वार से पधारे आचार्य रामबहादुर, आचार्य पं. श्रीराम शर्मा ने कहा कि लोगों को समाज में वही व्यवहार करना चाहिए जिसे हम अपने लिए पसंद करते हैं। सजीव, राजवीर सिंह, विपिन, श्रेया, यूवी, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित सिंह, सतेंद्र सिंह, कान्हा आदि बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें