फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: धूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि की जयंती, कई जगह हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
फोटो-04- वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन
हरदोई। जिले भर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका में जयंती के मौके पर महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। शहर में अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वाल्मीकि समाज ने प्रभात फेरी निकाली और मंदिर में पूजन अर्चन के बाद शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि महिलाओं को सुरक्षा व सशक्त बनाने के लिए उन्हें सम्मान और समाज को बढ़ावा दिलाया जाना जरूरी है। उन्होंने महिला सफाई मित्राें को सम्मानित कर उन्हें सुरक्षा उपकरण बांटे। साथ ही वुमन पॉवर लाइन 1090 और हेल्प लाइन 181 नंबरों से अवगत कराया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र कुमार सिंह, जेई सिविल अमित गुप्ता, सभासद प्रियम मिश्रा आदि मौजूद रहे। वाल्मीकि जयंती के मौके पर नई बस्ती स्थित वाल्मीकि मंदिर पर पूजन अर्चन के साथ जयंती मनाई गई।
वाल्मीकि समाज के लोगों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। दोपहर में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में मनमोहक झाकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पचनू, पप्पू वाल्मीकि, राजीव कुमार, श्याम लाल वर्मा आदि मौजूद रहे। आदि कवि और रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने महर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अजय सिंह पाल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद अहमद, राहुल यादव, चंद्र शेखर पाल, शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती
संडीला। नगर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलम खां ने कहा कि समाज के अन्य वर्गों की तरह वाल्मीकि समाज को भी संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का आयोजन भारत चौधरी ने किया। इस मौके पर सपा नेता अभिषेक दीक्षित, सतीश कुमार, उमेश वाल्मीकि, सरवन कुमार आदि मौजूद रहे।


पूजन कर मनाई गई जयंती
शाहाबाद। महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्य दिवस पर मुख्य मार्गों से आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गयीं। साथ ही बस स्टैंड स्थिति वाल्मीकि मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पूजन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत में रामायण की रचना की थी। इस मौके पर जिला महामंत्री सतेंद्र कुमार राजपूत, नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय, अमित मिश्रा, रमाकांत मौर्य, वाल्मीकि समाज के नत्थू लाल आदि मौजूद रहे।

यज्ञ में पूर्णाहुति डाल मनाई जयंती
सांडी। मोल्ला नवाबगंज में समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनकी मूर्ति को माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। साथ ही वैदिक मंत्रों से यज्ञ में पूर्णाहुतियां डाली गईं। समाज के शिक्षक सचिन ने कहा कि बच्चों को सर्वागीण विकास के लिए मद्यपान छोड़ना चाहिए। बच्चों को शिक्षित करें, क्योंकि महर्षि ने रामायण काल में भगवान राम के पुत्र लव कुश को शिक्षित किया। इस मौके पर शिव प्रकाश, धीरज, जवाहर, रामकुमार, रंजीत आदि मौजूद रहे।

फोटो-04- वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष

फोटो-04- वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष

फोटो-04- वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें