उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का अनवरत चलने वाला
धरना प्रदर्शन प्रथम दिन ही जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और वित्त एवं
लेखाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हो गया। शिक्षक संघ ने मांगों को
अधिकारियों के द्वारा पूरा किए जाने पर धरना स्थगित करने की घोषणा की।
मिली
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को
टीचरों की मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने
टीचरों की समस्याओं को जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि टीचरों के देयकों व
वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए। इस मौके पर उन्होंने कोथावां बीईओ को
चेतावनी दी कि वह अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। उन्होंने टीचरों की
मांगों के संबंध में मांगपत्र भी पढ़कर सुनाया। धरने पर जिला बेसिक
शिक्षाधिकारी डा. बृजेश मिश्र और वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष मौर्या
पहुंचे।
इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी मौर्या ने बताया कि टीचरों को
17,140 और 18,150 का लाभ इसी माह से देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया
कि अंशदायी पेंशन के लिए बीईओ को पत्र लिखा जा चुका है।
इसके अलावा बीएसए
डा. बृजेश मिश्र ने 28 फरवरी तक टीचरों की पदोन्नति आदेश की पुष्टि के साथ
वैरीएशन देकर पदोन्नति का वेतन देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर केवी
अवस्थी, करुणेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र पाल सिंह, हरिशंकर पांडेय, बृजेश
अवस्थी, गजेंद्र प्रताप सिंह, अंर्तयामी बाजपेई सहित कई टीचर मौजूद थे।