फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह कटिया चोरों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 17 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की ओर से क्षेत्र में चलाए गए बिजली चेकिंग अभियान से कटिया चोरों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दर्जन भर कटिया चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि पांच को समन शुल्क जमा करवा कर छोड़ दिया दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र अवर अभियंता के अनुसार, यह अभियान क्षेत्र में अभी जारी रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को उप खंड अधिकारी आदित्य कुमार वर्मा के नेतृत्व में जेई पिहानी हंसराज यादव, जेई सवायजपुर अजय प्रताप सिंह व जेई चठिया पीयूष कुमार ने क्षेत्र के अब्दुल्लानगर, वाजिदनगर व रैंगाई में कटिया चोरों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस दौरान कटिया चोरी करते पकड़े गए रामनरेश पुत्र शिव स्वरूप, पिंकू पुत्र रामभूषण, छुटक्के पुत्र शांति स्वरूप व सुभाष पुत्र श्रीराम निवासीगण रैंगाई, गुड्डू, जहांगीर, श्याम पुत्र गजेंद्र अतीक, रियाज व रामकुमार निवासीगण अब्दुल्लानगर एवं दीपू वाजिदनगर के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के पांच कटिया चोरों को मौके पर समन शुल्क जमा कर देने पर छोड़ दिया गया। जेई हंसराज ने बताया कि पिहानी व आसपास के गांवों में चेकिंग अभियान अभी जारी रहेगा। जिन लोगों के कनेक्शन नहीं हैं, वह समय रहते अपने कनेक्शन करवा लें। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें