फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवाद की नहीं हो सकती परिभाषा

Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
तजीम फातिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। नगर विकास मंत्री आजम खां की पत्नी व राज्यसभा सांसद डा. तजीन फातिमा ने कहा कि राष्ट्रवाद एक भावना है इसकी परिभाषा नहीं हो सकती है। किसी दल या धर्म से इसे नहीं जोड़ा जा सकता। आजादी से पहले भी भारत एक राष्ट्र था और राष्ट्रवाद की भावना तब भी थी। इसी भावना की एकता ने देश को आजादी दिलाई। भारत माता की जय बोले या हिंदुस्तान जिंदाबाद, हम सबका देश है अपने देश की जय सभी बोलते हैं। इसको लेकर किसी प्रकार का इश्यू बनाया जाना समाज हित में नहीं है। वह शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब हुई।
विज्ञापन

सांसद बनने के बाद रेल मंत्रालय को हरदोई-बिलग्राम-कन्नौज के लिए प्रस्तावित रेल लाइन के लिए पत्र भेजा। बताया कि रेलमंत्री ने जब उन्हें इस ओर सर्वे कराने व बजट में पैसा जारी करने संबंधी सूचना भेजी तो उन्हें लगा अपनी जन्मभूमि के लिए वे कुछ कर सकी हैं। बिलग्राम में जन्म एवं शिक्षा के बाद उनके करियर की शुरुआत प्रवक्ता के पद से हुई थी। 2009 में सेवानिवृत्त होने के बाद नवंबर 2014 में राज्यसभा सांसद बनीं और उसके बाद उन्होंने सबसे पहले बिलग्राम के लिए रेललाइन को लेकर रेलमंत्री को पत्र लिखा।

उन्होंने कहा कि छात्रों पर अपराधियों की तरह कार्रवाई किया जाना गलत है। छात्रों से गलती होने पर उन्हें सुधारने के साथ ही सिस्टम को लेकर भी समीक्षा होनी चाहिए क्योंकि छात्र देश का भविष्य हैं। शहर के धर्मशाला रोड स्थित अपनी बहन सेवानिवृत्त प्रोफेसर तनवीर फातिमा के आवास पर पत्रकारों से उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल और नगर विकास मंत्री के बीच विवादों को लेकर भी बात की। कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है मगर भ्रष्टाचार संबंधी कार्रवाई से संबंधित फाइलों का राज्यपाल के यहां से अनुमोदन न होना गलत है।     
विज्ञापन


बिलग्राम के लिए विकास कार्यों को जारी होगा धन
बिलग्राम की मूल निवासी राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा ने कहा कि बिलग्राम की सड़कों एवं चौराहों से लेकर पार्कों आदि के विकास के लिए वहां की संस्थाएं प्रस्ताव बनाकर दे वे सांसद निधि से पैसा जारी करेंगी। बिलग्राम में हाईवे पर चौराहा निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन या नगर पालिका प्रशासन विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजे। धनराशि जारी की जाएगी।

सांडी रेल लाओ संघर्ष समिति का किया समर्थन
सांसद डा. तजीन फातिमा ने सांडी रेल लाओ संघर्ष समिति का समर्थन किया। कहा कि बिलग्राम और सांडी पास पास हैं। आंदोलन करने वाले बच्चों की तरह है। अपना मांगपत्र लेकर मिलें उनकी बात को रेलमंत्रालय तक पहुंचाकर सांडी के लिए भी रेल लाइन का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें