फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर युवक की मौत

Mon, 05 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली के जरौली शेरपुर निवासी इमाम हुसैन का पुत्र जावेद (25) की साली सूबी बीमार है। उसे शनिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जावेद सूबी का हाल जानने अस्पताल आया और रात को वहीं रुक गया। ससुर शफीक ने बताया सुबह सात बजे वह बिना बताए अस्पताल से चला गया था।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग नौ बजे पुलिसकर्मी एक शव लेकर मोर्चरी में रखवाने आए। इस दौरान वह भी मौके पर मौजूद थे। उसने शव की पहचान जावेद के रूप में की। शफीक के जानकारी लेने पर पुलिसकर्मियों ने जावेद का शव महिला थाना के पास नाली में पड़ा होने की जानकारी दी।

हादसे की सूचना पर उसके पिता इमाम हुसेन, पत्नी नूरी समेत अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद ग्रामीणों में चर्चा थी कि युवक नशे का आदी था। अधिक नशे में होने के कारण उसकी नाली में गिरकर मौत हो गई है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें