फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर सबस्टेशन पर तैनात संविदा कर्मी प्रमोद (30) पुत्र गिरीश निवासी कौसिया सट डाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था। काम करते समय बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया था। लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास भी किया। एसडीएम वंदना के आश्वासन पर प्रदर्शन टल गया था। रविवार परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद स्थित गंगा तट पर कर दिया।

मृतक के पिता गिरीश की तहरीर पर हरपालपुर थाना पुलिस ने अधीक्षण अभियंता विद्युत योगेश कुमार, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम एसके श्रीवास्तव, विद्युत उप खंड अधिकारी शाहाबाद राजेंद्र कुमार, अवर अभियंता सवायजपुर अजय प्रताप सिंह, ठेकेदार आशीष वाजपेयी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

कई गांवों की बिजली पांच दिनों से ठप
संविदा कर्मी प्रमोद के ग्राम घोड़ीथर में विद्युत आपूर्ति ठीक करते समय गंभीर झुलसने की घटना के बाद से ही ग्रामीण पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति ठप है। लगभग 250 गांव के उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे है। वहीं अधिकारियों से शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति की सप्लाई चालू न हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें