फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलस कर वृद्धा की मौत, पति झुलसा

Mon, 06 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
राभा में आग से राख हुई गृहस्थी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पिहानी। इलाके के राभा गांव में खाना बनाते समय लगी आग में झुलस कर एक वृद्धा की मौत हो गई। पत्नी को बचाने में पति भी झुलस गया। आसपास के लोगों के प्रयासों से घर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राभा गांव निवासी चेतराम की पत्नी चेतना (75) रविवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। चूल्हे से उठी चिंगारी से छप्पर और फिर घर में रखे भूसे में आग लग गई।

गृहस्थी बचाने के चक्कर में वृद्धा चेतना आग की चपेट में आकर वहीं गिर गई। घर के बाहर बैठा उसका पति जब तक अंदर पहुंचा और उसे बाहर निकाला, चेतना की मृत्यु हो चुकी थी।  
विज्ञापन


पत्नी को बचाने के प्रयास में चेतराम के हाथ भी झुलस गए। चीख- पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि दंपति की कोई संतान नहीं है और दोनों घर में अकेले रहते हैं। पैतृक खेती पर दोनों की जीविका चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें