फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर बालक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 22 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र में बालक की छत से गिरकर मौत हो गई। मामले में ताऊ ने ननिहाल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के वैटगंज निवासी शिवकुमार शुक्ला का पुत्र अंकित शुक्ला (9) डेढ़ साल से अपने नाना रामप्रकाश तिवारी के यहां रह रहा था। वहीं पर उसकी मां सुधा और बहन रहती हैं। गुरुवार की रात वह छत पर लेटा था। इसी बीच वह छत से नीचे आ गिरा।

इससे उसकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घटना के बाबत अंकित के ताऊ मिथलेश शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के संबंध में ताऊ ने आरोप लगाया कि अंकित के नाना ने कुछ जमीन उसकी मां सुधा के नाम कर दी थी और अंकित ही उसका वारिस था, इसलिए उसके मामा ने उसको मारापीटा।
विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत थाना सुरसा के दारोगा गणेश शुक्ला ने बताया कि सुधा और शिवकुमार के बीच विवाद चल रहा था। इससे वह अपने मायके में रह रही थी। बालक छत पर कपड़ा उतारने गया था। जिससे गिर कर उसकी मौत हो गई। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें