फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग को मुर्दा बता बंद कर दी पेंशन

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
विज्ञापन
जानकारी देती विकलांग रामप्रताप की मां रामश्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई/पिहानी। पेंशन के सत्यापन में विकलांग कल्याण विभाग लापरवाही बरत रहा है। पिहानी ब्लाक के ग्राम अरुआ मंसूरनगर के राम प्रताप को मृत बताकर विभाग ने पेंशन बंद कर दी। अब राम प्रताप का पिता नरेश सिंह बेटे को जीवित साबित करने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन


जिला विकलांग जन कल्याण विभाग ने मई-जून में विकलांग लाभार्थियों का सत्यापन कराने का आदेश जारी किया था। इसके लिए तहसील व ब्लाक स्तर के अधिकारियों को लगाया गया। इन अधिकारियों कोे विकलांग पेंशन के लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन करना था। अधिकारियों पर सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप भी लगे।

विकलांग रामप्रताप के पिता नरेश सिंह और मां रामश्री का कहना है कि अप्रैल, मई, जून की पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजे जाने की जानकारी होने पर वह कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों के पुत्र को मृतक बताने पर वह अवाक रह गए। उन्होंने कर्मचारियों को अपने पुत्र के जिंदा होने की बात बताई। कर्मचारियों ने कहा कि जो सत्यापन के बाद सूची आई है वह उसे ही मानेंगे। नरेश सिंह ने आला अफसरों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


पीड़ित पिता आलाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र प्रताप का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें