फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकलनी थी बेटी की डोली, उठी पिता की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीती 27 नवंबर को दुर्घटना में घायल हुए युवती के पिता ने रविवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे की वजह से शादी स्थगित कर दी गई। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, वहां से पिता की अर्थी उठी।
विज्ञापन

जगतपुरवा निवासी गया प्रसाद (50) खेती करते थे। बेटी रीमा की शादी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के दहेलिया निवासी शिवम से तय की थी। एक दिसंबर को शादी होनी थी। बीती 27 नवंबर को गया प्रसाद बेटे लाल बिहारी के साथ शादी के कार्ड बांटने बाइक से निकले थे। कुतुवापुर लालपालपुर मार्ग पर अशोखरपुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। गया प्रसाद को गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया था। ट्राॅमा सेंटर में रविवार रात गया प्रसाद की मौत हो गई। परिजन शव लेकर देर रात गांव पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के कारण शादी भी स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें