हरदोई। माधौगंज विकास खंड के इसरापुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि से प्रशासन ने अतिक्रमण हटवा दिया है। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक लंबे समय से इसके लिए प्रयासरत थे। एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से यहां लगभग 35 लाख रुपये से चारदीवारी और बास्केटबॉल कोर्ट बनवाया जाएगा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय इसरापुर में विद्यालय की भूमि पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। विद्यालय के सहायक अध्यापक विकास द्विवेदी ने कब्जा हटवाने की कोशिश कई बार की, लेकिन अलग अलग वजहों से कब्जा हटाया नहीं जा सका। भूमि क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिलाधिकारी से मिलकर पूरी बात बताई। सामूहिक प्रयासों से उक्त भूमि से शनिवार को अतिक्रमण हटा दिया गया। विकास का दावा है कि एचसीएल फाउंडेशन की ओर से 35 लाख रुपये से विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने भी विद्यालय में कार्य कराने के लिए बजट दिया है।