फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोह लिया मन

Tue, 01 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। टीआरएस कान्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत लोगों का मन मोह लिया। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में कक्षा नौ की हिमांशी को चुना गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेें प्रेम रतन धन पायो नृत्य गीत, फैशन शो, सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिंदुस्तान, कजरा मोहब्बत वाला, कव्वाली, कवि सम्मेलन, मिक्स डांस, जीना यहां मरना यहां आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने झंडे के साथ तमिलनाडु का भरतनाट्यम, आंध्र प्रदेश का कुचीपुड़ी, आसाम का बिहू, बंगाल का बंगाली नृत्य, ओडिसा का ओडिसी नृत्य, हिमाचल प्रदेश का हिमाचली नृत्य, उप्र. का कत्थक, राजस्थान का राजस्थानी नृत्य, केरल का कत्थककली पेश किए।

इससे पहले क्षेत्रीय विधायक कुंवर महावीर सिंह की पत्नी रानी रीता सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें कक्षा नौ के छात्र छात्राआें को प्रथम एवं द्वितीय और कक्षा सात के छात्रों को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में कक्षा नौ की हिमांशी को चुना गया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एमएलसी कांती सिंह ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश अगिभनहोत्री व नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक ठाकुर राजेंद्र सिंह व प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष अमित सिंह भी उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें