फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

Tue, 01 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एसडीएम शाहाबाद अशोक शुक्ला ने सम्मानित किया। विगत वर्ष की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को चेक एवं पदक दिए गए।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राजकीय स्कानतकोत्तर महाविद्यालय हरदोई के प्राचार्य डा. रामकुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना जीतने से कहीं ज्यादा अहमियत रखता है। प्राचार्य जीडीसी डा. सुधीर चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरण देना है।

विभिन्न संकायों की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कला में दिव्या मौर्या, वाणिज्य में हर्षित मिश्रा व विज्ञान संकाय में सुमित कुमार सिंह को चेक व पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में अभिषेक वाजपेयी, रामलली, आरती देवी, रिंकू, महविश, सोनम वाजपेयी, गरमीत कौर, केशवम अवस्थी, मोहम्मद तारिक, वीरेंद्र वर्मा, सरवन कुमार, अर्जित ओमर, अनीश कुमार को पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताओं में चंचल कटियार अव्वल रहीं। कार्यक्रम में डा. एमसी यादव, डा. विवेक तिवारी, डा. सरिता सिंह, प्रोफेसर मंगल किरण, प्रोफेसर विनोद त्यागी, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, प्रोफेसर केवी सिंह, डा. भैयालाल, आशीष सिंह व मनोज मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें