फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में जुटी भीड़

Wed, 17 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोगों की आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक सावन माह के अंतिम सोमवार को जिले भर के शिवालयों में लोगों ने भगवान भोलेनाथ के सामने मत्था टेक कर सुख समृद्धि की कामना की। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। कांवर लेकर शिवालयों में पहुंचे भक्तों ने भोले से मनोकामनाएं मांगी ।
विज्ञापन


आचार्य उमाकांत शास्त्री के अनुुसार तमाम भक्त तो सावन के माह भर अन्न का त्याग कर भोलेनाथ की आराधना करते हैं। जब कि हजारों भक्त तो पैदल यात्रा कर कांवर लेकर चलते हैं। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। खास तौर से जिले के प्राचीन शिवालयों में सकाहा आदि स्थानों पर मेले जैसा माहौल रहा। शहर में आनंद सिनेमा के पास स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में शिव भक्तों ने दूध इत्यादि से भोलेनाथ का अभिषेक किया।

इसके अलावा शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की खासी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकाहा, मल्लावां, बिलग्राम, नयागांव सहित विभिन्न स्थानाें के प्राचीन मंदिरों एवं शिवालयों में लोगों ने  श्रद्धा भाव से मंदिरों में पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। बड़ी संख्या में लोगों का शिवालयों में पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए दूध, घी, दही, भांग, धतूरा, फल, मिष्ठान आदि का भोग लगाते हुए बेलपत्र आदि अर्पण कर आरती उतारी एवं प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें