फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में आहुतियां देने को उमड़ पड़ी भीड़

Wed, 18 Mar 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ मझिया पर जारी गायत्री नौ कुंडीय यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के नायक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन के लिए जरूरी है। यज्ञ से ही पर्जन्य की वर्षा होती है।
विज्ञापन


यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यही जीवन और विष्णु है। जो जीव मात्र का पालन करता है। टोली के ओपी सिंह ने गीत-संगीत से अनेक प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर मौजूद भक्तों को भाव विभोर किया।

सायंकालीन पाली में टोली नायक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने यज्ञ पुराण के परिवार खंड पर आधारित परिवार में अनुशासन स्थापित करने पर चर्चा की। मुख्य कलश का पूजन पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह ने सपत्नीक किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जोगेंद्र सिंह, सुनीत, पीसी शुक्ला, शत्रोहन सिंह, शिवकुमार सिंह, भगवत शरण अवस्थी, अविरल सिंह, उत्तम कुमार सिंह, आदित्य सिंह आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें