फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीकरण तक धरने की चेतावनी

Wed, 18 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों ने मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दी। ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में तालाबंदी करते हुए ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार को भी प्रधान डाकघर के बाहर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


डाक सेवकों ने विभागीयकरण की मांग करते हुए तमाम अन्य सुविधाएं देने की मांग भी की। साथ ही मांग पूरी होने तक डटे रहने की चेतावनी दी। वहीं डाकघरों पर पूर्णतया तालाबंदी से काम काज प्रभावित हो रहा है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों ने प्रधान डाकघर परिसर में धरना देेते हुए मांगे पूरी होने तक डटे रहने की बात कही।

ग्रामीण क्षेत्र के सभी शाखाओं पर तालाबंदी कर कर कामकाज को दूसरे दिन भी पूरी तरह से प्रभावित रखा गया। ऐसे में ग्राहकों को परेशानी हो रही और सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के अध्यक्ष रतीभान सिंह ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीयकरण हर कीमत पर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


विभागीय करण नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन इसी तरह से चलता रहेगा। ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के संबंध में न्यायाधीश समिति का गठन करने और अन्य समस्याओं को भी निस्तारित करने की मांग की। सभी विभागीय सुविधाओं की मांग करते हुए डाक विभाग में कारपोरेशन प्रस्ताव को टास्क फोर्स से रोकने की मांग की।

संघ सचिव श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की तीन सूत्रीय मांगों को केंद्र सरकार ने यदि पूरा नहीं किया तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व हड़ताल इसी तरह से जारी रहेगी। इस दौरान धरने पर आरके दीक्षित, आरपी अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, गोपाल बाजपेयी, मोहन लाल, मायाराम व सुधांशु कुमार मौजूद थ्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें