फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इनकमिंग मशीन में खराबी से बंद रहा कचेहरी फीडर, लोग परेशान

Tue, 12 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। सोमवार कचहरी फीडर की इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने से कचहरी और उसके आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। इसके अलावा मन्नापुरवा उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की भी आपूर्ति लोकल फॉल्ट के कारण बाधित हुई। दोपहर में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता गर्मी से बेहाल हुए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कॉलोनी से जुड़े कचहरी फीडर की इनकमिंग पैनल में सोमवार को दिन में पौने 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते कचहरी फीडर बंद हो गया। इससे कलेक्ट्रेट परिसर के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। तकनीकी टीम को मशीन के अंदरूनी पुर्जों के जल जाने के कारण मरम्मत कार्य में समय लगा।
इस कारण 40 मिनट तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े देहात फीडर में फॉल्ट होने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति दोपहर डेढ़ बजे बाधित हो गई जो शाम पौने पांच बजे बहाल हो सकी। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि तकनीकी खराबी आ आने से समस्या हुई थी। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें