फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर की सुरक्षा की परखी हकीकत

Wed, 25 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कोर्ट परिसर में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को एसपी ने पुलिस टीम के साथ कचहरी और अदालत परिसर का निरीक्षण किया और संदिग्ध लोगों की जांच की। एसपी ने सुरक्षा कर्मियों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसपी उमेश सिंह ने एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी राम लाल राय सहित पुलिस बल के साथ कचहरी व कोर्ट का निरीक्षण किया। कचहरी परिसर में पुलिस टीम ने वादकारियों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस टीम के साथ एसपी न्यायालय परिसर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने पुलिस बल को न्यायालय के बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनकी तलाशी लेने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सभी वादकारियों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। पुलिस टीम ने पूरे कोर्ट परिसर का भ्रमण किया। एसपी ने सेंट्रल नाजिर रामनरेश सिंह से कोर्ट से आने जाने वाले रास्तों और उनकी सुरक्षा के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने परिसर में तैनात पीएसी व पुलिस जवानों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में आने वाले वाहनों आदि पर नजर रखने के निर्देश दिए। जिला जज नरेश जैन की अनुपस्थित में सीजेएम विजय कुमार आजाद से मुलाकात की और न्यायालय की परिसर के सुरक्षा व्यवस्था के कई बिंदुओं पर चर्चा की।

जिला जज के आने पर इस संबंध में अंतिम कार्य योजना को पूरा करने को कहा, ताकि न्यायालय परिसर में कोई अप्रिय घटना न हो। निरीक्षण के दौरान किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें