नुमाइश मैदान में मंगलवार को आयोजित दंगल में
पहलवानों ने जमकर दांवपेंच दिखाए। पहली बार दंगल में महिला पहलवानों ने भी
हिस्सा लिया। दूसरे दिन 29 कुश्तियां हुईं। जिसमें कई जिलों से आए पहलवानों
ने दांवपेंच आजमाए। कई कुश्तियां तो बेनतीजा भी रहीं।
दंगल में कई
वर्गों के पहलवानों ने दांवपेंच आजमाए। महिला पहलवानों की कुश्ती में झांसी
की रेनू ने गोरखपुर की ज्योति को, आजाद नगर के सलमान ने सुभाष नगर के
अंकित, समुदा के जालिम ने जोगीपुर के रामगोपाल, बावन चुंगी के अरविंद ने
जोगीपुर के जितेंद्र, समुदा के पंकज ने जोगीपुर के सचिन, सुभाष नगर के जीतू
ने जोगीपुर के यूनुस।
जोगीपुर के विकास ने चरौली के पवन, बेहटा गोकुल के
अल्ला रक्खा ने उन्नाव के अंशुल को, बिल्हौर के तुलसीराम ने कानपुर के
कन्हैया लाल, बांदा के शिव विलास ने आगरा के रंजीत, कानपुर के इमरान ने
बरेली के शेरा को, कानपुर के राजू ने सितारगंज के विक्रम को।
कन्नौज के
बृजेश ने कानपुर के लक्ष्मण सिंह को, कन्नौज के शिवकरण ने इटावा के घनश्याम
को, पंजाब के योगेंद्र ने झांसी के शिवकुमार को, यासीनपुर के राजकुमार ने
आगरा के कोमल को, अयोध्या के बबलू ने उन्नाव के अंशुल को, दिल्ली के संदीप
राणा ने ग्वालियर के मोहर सिंह को और अयोध्या के बजरंगी बाब ने कानपुर के
शिव सिंह को हराया।
बाल मुकुंद व भीमा, लल्लू व मान सिंह, गुड्डू व राजीव,
महावीर व कृपाशंकर, अशोक व अंकित, भूपेंद्र व अर्जुन तथा सनम व सत्यम के
बीच बराबरी पर कुश्ती समाप्त हुई। इस दौरान मेला आयोजक राम प्रकाश शुक्ला,
कृष्ण अवतार दीक्षित, राकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।