फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह दंपति साथ रहने को राजी

Sun, 02 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र पर समिति के सदस्यों के समझाने पर बारह दंपति साथ रहने को राजी हो गए। उनको एक साथ विदा कर दिया गया। पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को समिति के सदस्यों ने दंपतियों की समस्याएं सुनीं और उनके गिले शिकवे दूर कराए।
विज्ञापन


समिति के समझाने पर बारह दंपति साथ रहने को राजी हो गए। इनमें कछौना क्षेत्र की सविता व पंकज, पिहानी क्षेत्र की मोसिमा व वकील अहमद, शाहाबाद क्षेत्र की सोनी व नीरज, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र की गूना व रजा, पिहानी क्षेत्र की नीलम व राजीव, अतरौली थाना क्षेत्र की गुड़िया व सुनील, पचदेवरा थाना क्षेत्र की नीतू व स्वदेश, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की नीलम व धनीराम, पाली थाना क्षेत्र की मीरा व राज बहादुर।

देहात कोतवाली क्षेत्र की सुनीता व राम कुमार, हरियावां थाना क्षेत्र की नीलम व विमल और देहात कोतवाली क्षेत्र की रविता व पातीराम शामिल हैं। सभी को एक साथ विदा किया गया। समिति के सामने 30 मामले आए थे। इस मौके पर समिति की सदस्य जय देवी गुप्ता, त्रिलोकी सिंह गौर, नरेश गोयल और जोगिंदर गांधी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें