पर्यावरण संरक्षण की ओर तुलसी परिवार द्वारा चलाए जा
रहे अभियान के क्रम में रविवार को भी पौधरोपण किया गया। रविवार को मोहल्ला
वैटगंज और आवास विकास कालोनी में पौधरोपण कर लोगों से अपने घर के बाहर खाली
स्थान पर छायादार पौधों को लगाने की अपील की।
उन्होंने वृक्षों से होने
वाले फायदों के बारे में भी लोगाें को अवगत कराया। तुलसी परिवार के
तत्वावधान में रविवार को मोहल्ला वैटगंज और आवास विकास कलोनी में पौधरोपण
किया गया। तुलसी परिवार के दर्जन भर सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए
करीब आधा दर्जन छायादार पौधों का रोपण किया गया।
उन्होंने लोगों को बताया
कि पेड़ों से हवा शुद्ध होती है और इससे सूर्य की हानिकारक किरणों से भी
बचाव होता है और लगातार असंतुलित होते जा रहे मौसम में भी सुधार आएगा। कहा
कि इसके लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की
वह अपने घर के बाहर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
तुलसी परिवार ने नीम,
आंवला व अन्य कई प्रजातियों के पौधों का रोपण करने के बाद उनकी सुरक्षा को
स्वयं से बनाया ट्री गार्ड भी लगाया। इस दौरान मनोज दीक्षित, प्रभाकर
पांडेय, नितिन तिवारी, भास्कर गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता व आशीष जैन समेत कई
मौजूद लोग थे।