फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दंपति साथ रहने को राजी

Mon, 06 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र पर दंपति की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया गया। परामर्श केंद्र पर 15 में से छह दंपति साथ रहने को राजी हो गए। उनको एक साथ भेज दिया गया। पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों ने दंपति की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


परामर्श केंद्र पर कुल 15 वाद आए, जिसमें से छह दंपति सदस्यों के समझाने पर साथ रहने का राजी हो गए। इनमें कोतवाली देहात के पवन व रूबी, हरपालपुर क्षेत्र के विनोद व बंटी, पाली के कृष्ण पाल व रेनू, कानपुर नगर के अरविंद और भारती, मंझिला के अंकित व पूनम और हरियावां के अनुज व मोनिका साथ शामिल हैं।

सभी दंपतियों को पुलिस लाइन से ही एक साथ भेज दिया गया। इस मौके पर सीओ सिटी राम लाल राय, प्रतिसार निरीक्षक अर्जुन सिंह, त्रिलोकी सिंह गौर, नरेश गोयल, जोगिंदर गांधी और एसओ महिला नमिता सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें