फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दंपति साथ रहने को राजी

Sun, 03 May 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर दंपतियों के बीच हुए मनमुटाव को दूर कराया गया। जिस पर चार दंपति साथ रहने का राजी हो गई। उनको पुलिस लाइन से एक साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र्र पर रविवार को क्षेत्राधिकारी हरपालपुर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने दंपतियों की समस्याओं को सुना और उनका निदान कराया। समिति के समक्ष 10 मामले सुनवाई को आए, जिसमें चार में समझौता करा दिया गया।

इनमें लोनार थाना क्षेत्र की गीतू सिंह एवं मोहित, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की वंदना सिंह और जीत बहादुर, इसी थाने की पूजा व राजीव और देहात कोतवाली की शकुंतला और सत्यपाल शामिल है। चारों दंपतियों को एक साथ पुलिस लाइन से विदा किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य दारोगा कमलेश गौतम, त्रिलोकी सिंह गौर, नरेश गोयल और जोगिंदर सिंह गांधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें