फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने संभाली शिविर की कमान

Sun, 03 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दैवी आपदा से आहत लोगों को नि: शुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए इस रविवार को भी घंटाघर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ जिसमें रोगियों का परीक्षण प्रख्यात चिकित्सकों ने कर रोगियों का दुख दर्द बांटने का सफल प्रयास किया।
विज्ञापन

 
रानी विक्टोरिया हाल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को तीसरे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद रहे डा. सीपी कटियार और डा. संदीप कटियार आदि ने मरीजों को परीक्षण किया और उनको परामर्श दिया।

डा. सीपी कटियार ने बताया कि शिविर में अधिकांश बच्चे पहुंचे जो गरमी की वजह से डायरिया एवं पेंचिस आदि के रोगी पाए गए, उनका खानपान बिगड़ा होने एवं पोष्टिक आहार न मिल पाने की वजह से उनको इस तरह के रोग का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनके अभिभावकों को कोशिश करके उचित भोजन दिलाने की सलाह देते हुए दवाओं का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में इसके अलावा कई बच्चे ऐसे भी मिले जिनमें कुपोषण के प्रारंभिक लक्षण देखने को मिले हैं। इस दौरान शिविर में तीन दर्जन से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया और उनको परामर्श दिया गया।

डा. आरपी गुप्ता ने बताया कि दैवीय आपदा के कारण जिले को किसान परेशान हैं। ऐसे में सभी का दायित्व है कि सभी लोग मिल कर इसका सामान करें। एसोसिएशन की ओर से लोगों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श देने के लिए प्रति रविवार को शिविर लगाया जा रहा है। मरीजों को राहत देने वाला यह तीसरा शिविर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें