फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को शिखर पर ले जाने का संकल्प

Tue, 23 Dec 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की 112वीं जयंती पर हुए कार्यक्रमों में उन्हें याद किया गया। इस मौके पर स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मंगलवार को सिंचाई विभाग में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि भारत के राजनैतिक क्षितिज पर अर्द्धशती तक छाए रहने वाले चौधरी किसानों के नायक अचानक नहीं बने, बल्कि इसके पीछे उनके संघर्ष की लंबी कहानी है।

जिला महामंत्री शिवसेवक गुप्त ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में चक बंदी अधिनियम के क्रियान्वयन कराकर प्रधानमंत्री के रूप मेें किसान व राष्ट्रहित किसानों के मसीहा बनकर राष्ट्र को मजबूत बनाया। युवा रालोद अध्यक्ष पंकज पांडे ने किया। इस मौके पर रामबहोरन मिश्रा, सुभाष बाबू मिश्रा, सोमेश्वर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, दीपू शुक्ला, रिंकू शर्मा, लाल जी, प्रदीप मिश्रा, राजेश सिंह, पचनू गुप्ता, शिवशरण सिंह, विजय पाल राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इधर, जिला लोकदल की जनपदीय कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इसके बाद किसानों की समस्याओं को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. हारिस सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। सपा मुखिया चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर राजनीति करते हैं, पर प्रदेश का किसान भुखमरी की कगार पर है।

जिले में धान केंद्र तो खुल गए, पर वहां अफसरशाही हावी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, विमल द्विवेदी, वेदकांत, रामदुलारी, कृष्णावती, संतोष कुमार, जमुना, अजय कुमार, रवि बाजपेई, निपुण मिश्रा आदि मौजूद थे। उधर, भारतीय कृषक दल ने गोष्ठी आयोजित कर उन्हें याद किया।

चरण सिंह की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कार्यकर्ताआें के साथ माल्यार्पण किया और कहा कि एक समय था जब देश में ईमानदार छवि के नेता और अधिकारी हुआ करते थे और जनमानस की पीड़ा सुनकर उनका निराकरण करते थे, पर आज किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
कहा कि पार्टी 1 जनवरी 15 से किसानों के हितों के लिए पूरे देश में सत्याग्रह चलाएगी, जिसमें सभी का सहयोग लेकर सरकार को उनके उत्तर दायित्वों के प्रति सचेत किया जाएगा। उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की लड़ाई लड़ी और उनका हक दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें