फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से ही देश और देशवासी सुरक्षित : प्रेमावती

विज्ञापन
फोटो-06- कारगिल विजय दिवस पर सम्मानित पूर्व सैनिकों के साथ मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती
विज्ञापन
हरदोई। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को बलिदानी सैनिकों, आश्रित परिजन और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में हुए सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों ने अपने संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन

सैनिक कल्याण भवन में समारोह में साल 1999 के कारगिल युद्ध के बलिदानी सैनिकों के परिजन और युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती ने कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही देशवासी सुरक्षित और चैन की नींद सो पाते हैं।
कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा किए। कहा कि भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर देश की रक्षा की और विजय सुनिश्चित की। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने पूर्व सैनिकों और अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उनके योगदान को नमन किया। आश्रय परिवार की महिला विंग की अध्यक्ष रीना गुप्ता, अध्यक्ष नितीश मुखर्जी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन

इस मौके पर उपाध्यक्ष सुशील दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, मंत्री शिवधीश त्रिपाठी, कैप्टन अशोक अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, देवेश अवस्थी, गया प्रसाद, खेमकरण, सुशील सिंह, जेबी सिंह, प्रियम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन संयोजक अशोक सिंह लालू ने किया। संरक्षक राजीव सिंह ने प्रतीक चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें