फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पांच घंटे में अधिकारियों-पुलिस फोर्स की मौजूदगी ढहाया गया निर्माण

विज्ञापन
फोटो 23: निर्माण ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर।खसौरा ग्राम पंचायत के दिउसीपुर गांव में बुधवार अधिकारियों-पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पांच घंटे में भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। भूमि कराए गए निर्माण को तहसील के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से ढहवा दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी आदेश शुक्ला ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी अनुनय झा के आदेश पर बुधवार को सवायजपुर एसडीएम मयंक कुंडू, हरपालपुर क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजेश कुमार पटेल, देशराज भारती, राजस्व निरीक्षक सुरेश कनौजिया, अशोक प्रतिहार, राजेश शुक्ला, प्रमोद पांडेय, सरोज कुमार, लेखपाल आशीष यादव, सौरभ सिंह, रूबीना परवीन, बृजेश गुप्ता, शिवम पटेल, नीतीश, मंजेश, निखिल, रजत गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा ने कब्जा को चिह्नित कर जेसीबी से ढहवा दिया। सुरक्षा के लिहाज से सांडी, बेहटा गोकुल, लोनार, सवावजपुर और हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक सहित करीब 20 थानों के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। करीब पांच घंटे तक तहसील प्रशासन की तरफ से लाई गई जेसीबी मशीन ने निर्माण को ढहा दिया। कार्रवाई से गांव में सनसनी फैल गई।
एसडीएम ने बताया एक पखवारा पहले कब्जेदारों को नोटिस देकर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया। राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है।
विज्ञापन

-

पुलिस-प्रशासन पर लगाए आरोप
हरपालपुर-बड़ागांव मार्ग स्थित दिउसीपुर में सड़क किनारे भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने की कार्रवाई पर कब्जेदार रहे अनिल, पवन, मंसुख और राधिका ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप भी लगाए हैं। पवन, राधिका ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने उनकी गृहस्थी का सारा सामान तहस-नहस कर दिया। बहुओं के जेवर गायब हो गए। राधिका का आरोप है कि उनके बहू के दुधमुहे बच्चे पांच घंटे तक बस में भूखे-प्यास रहे। पवन के मुताबिक, मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी जानकारी उन्होंने एसडीएम सवायजपुर को दी थी।

फोटो 23: निर्माण ढहाती जेसीबी मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें