फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 15 करोड़ रुपये से सुधरेगी शहर के मार्गों, नालियों की दशा

Sat, 08 Mar 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33- नगर पालिका कार्यालय। संवाद
विज्ञापन

- सभी वार्डों के मोहल्लों को कार्ययोजना में किया गया शामिल, कार्ययोजना पर डीएम ने लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर के मोहल्लों के नाला-नालियों और गलियों की दशा सुधारने के लिए राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग की मद से काम कराने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर डीएम ने मुहर लगा दी है। कार्ययोजना में सभी वार्डों के मोहल्लों को शामिल किया गया है।
नगर पालिका परिषद की ओर से नगरीय निकाय विभाग की ओर से राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में उपलब्ध करीब 15 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई। कार्ययोजना में शहर के करीब-करीब सभी वार्डों को लिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्लों के मार्गों और नालियों की दशा सुधार जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से दी गई कार्ययोजना में जिलाधिकारी ने परीक्षण के बाद संशोधन कराया है। संशोधन के बाद तैयार की गई कार्ययोजना में करीब 138 कार्यों, खरीदारी को डीएम ने मंजूरी दी है।

निकाय में यह बढ़ेंगे संसाधन
डीएम की ओर से दी गई कार्ययोजना को मंजूरी के बाद अब निकाय में भी संसाधनों की कमी नहीं रहेगी। नगर पालिका परिषद की ओर से 5-5 हजार लीटर पानी क्षमता के दो स्टील टैंकर, छह सीटर एक मोबाइल टायलेट, 100 लीटर क्षमता वाले हरे-नीले ट्यूबिन, प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त किए जाने के लिए स्काई लिफ्ट, 10 क्यूसिक क्षमता के दो हॉपर टिपर, एक जेटिंग मशीन की भी खरीदारी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी को दिए निर्देश
निकाय की ओर से प्राप्त कार्ययोजना को सही कराने के बाद मंजूरी दे दी गई है। जिससे निकाय की ओर से काम कराए जा सकेंगे और जरूरी संसाधनों की खरीदारी की जा सकेगी। मार्गों और नाला-नालियों के बन जाने से निकाय के लोगों को आसानी होगी। अधिशासी अधिकारी को काम समय से गुणवत्तापरक कराए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।-मंगला प्रसाद सिंह, डीएम, हरदोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें