हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के सुरसा विकास खंड की खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर बाल्यावकाश का रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की रिपोर्ट जांच टीम को सात दिन के अंदर देनी होगी। बीएसए ने टीम को समय सीमा के अंदर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विकास खंड सुरसा की खंड शिक्षा अधिकारी पर एक शिक्षिका के पति ने (सीसीएल) बाल्यावकाश की स्वीकृत में रुपये मांगने का आरोप लगाया था और उसकी शिकायत विभाग में दर्ज कराई थी। इस पर बीएसए की ओर से दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है और खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए विजय प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी के ऊपर लगे आरोपों की जांच आख्या टीम के सदस्यों को सात दिन में उपलब्ध करानी होगी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से बुधवार को अपना पक्ष जांच टीम को सौंप दिया गया है।