फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के अरुणेश बनाए गए मैनेजर

Sun, 30 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के रफी अहमद किदवई इंटर कालेज की प्रबंध कारिणी समिति का निर्वाचन रविवार को कालेज परिसर में निर्विरोध हुआ, जिसमें लगातार 37 वर्ष से प्रबंधक अरुणेश बाजपेयी को पुन: प्रबंधक चुना गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक योगेंद्र सिंह द्वारा तैनात किए गए पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य जीआईसी टड़ियावां आरके राव की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। कालेज की साधारण सभा के सभापति पद पर महेंद्र दत्त मिश्रा एवं मंत्री पद पर चंद्र गोपाल टंडन निर्विरोध चुने गए।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर मो. असद अली फारूकी चुने गए, जबकि नरेश चंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष, फखरूल इस्लाम उप प्रबंधक, राकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, पवन कुमार नानवानी, अरुण मिश्रा, पारुल दीक्षित, मो. खालिद, अमित बाथम, शैलेंद्र खन्ना सदस्य चुने गए। इस दौरान प्रधानाचार्य कमलाकांत यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें